प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की -65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अशोक को बधाई दी।
उनकी लगन और आत्मविश्वास पर गर्व प्रकट करते हुए, श्री मोदी ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की:
“अशोक का शानदार प्रदर्शन! एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की -65 किग्रा पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई। उनकी लगन और आत्मविश्वास पर गर्व है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं:
प्रधानमंत्री @narendramodi”
Comments (0)