LIVE

रक्षा सचिव ने डीबीआईएम-अनुपालक रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने आज रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया। आधुनिक, सुलभ और उपयोगकर्ता अनुकूल ये वेबसाइट डिजिटल ब्रांड आइडेंटिटी मैनुअल 3.0 और भारतीय सरकारी वेबसाइटों के लिए दिशानिर्देश 3.0 के पूर्णतया अनुरूप हैं।

ये वेबसाइट लोगों, हितधारकों और उपयोगकर्ताओं को रक्षा मंत्रालय की नीतियों, पहल, गतिविधियों, अधिसूचनाओं, रक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की सूचना निर्बाध रूप से प्रदान करती हैं। इसकी सामग्री 22 भारतीय आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध है, जो व्यापक पहुंच और बेहतर सुलभता सुनिश्चित करती है। इस वेबसाइट को www.mod.gov.in पर देखा जा सकता है।

सरकार के डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस दृष्टिकोण के अनुरूप यह पहल सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा पारदर्शिता, दक्षता, सुलभता और सूचनाओं के जन केंद्रित प्रसार को बढ़ावा देती है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »