LIVE

प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जिससे भारत का पहला दिन और भी विशिष्ट हो गया है। उन्होंने उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और संयम की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा;

“एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई! अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया है! यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो भारत के पहले दिन को और भी विशिष्ट बनाती है। उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और धैर्य वास्तव में सराहनीय हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »