LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं के J2 -52 किलोग्राम जूडो इवेंट में रजत पदक जीतने पर कोकिला को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की J2 -52 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कोकिला को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने से लेकर एक नई श्रेणी में रजत पदक हासिल करने तक की उनकी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके अद्भुत धैर्य, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने भविष्य में भी उनकी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा;

“एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की J2 -52 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कोकिला को बधाई! पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से लेकर एक नई श्रेणी में रजत पदक तक की उनकी यात्रा, उनके अद्भुत धैर्य, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भविष्य में भी उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ:

PM @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »