LIVE

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की


केंद्रीय मंत्री ने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी; उन्होंने तिरंगे का मान बढ़ाया है

भारतीय रेलवे, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निरंतर बढ़ावा देता है

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की। इस टीम ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 26 सितंबर 2026 को हुए एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और सफलतापूर्वक अपना एशियाई खेल (खिताब बरकरार रखा। केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की लगन, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तिरंगे का मान बढ़ाया है और देश को गौरवान्वित किया है। टीम की कप्तान पुष्पा राणा थीं और टीम की कोच नीता मोरेश्वर दाडवे थीं।

रेल मंत्री से मिलने वाली रेलवे खिलाड़ियों में दक्षिण मध्य रेलवे की मुख्य कोच नीता मोरेश्वर दाडवे; दक्षिण मध्य रेलवे की रितु नेगी; उत्तर रेलवे की पूजा; दक्षिण मध्य रेलवे की पिंकी रॉय तथा पश्चिमी रेलवे की सोनाली विष्णु शिंगटे और राज रानी शामिल थीं।

भारतीय रेलवे का रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का एक लंबा इतिहास रहा है। इसके खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारतीय रेलवे संस्थागत सहयोग एवं नौकरी के साथ-साथ खेल में करियर बनाने का अवसर प्रदान करके देश में खेल प्रतिभाओं के विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहा है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »