LIVE

बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, फिर समृद्धि यात्रा पर नीतीश

बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, फिर समृद्धि यात्रा पर नीतीश

बिहार में नई सरकार बनने को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा हर हाल में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। वहीं, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर समृद्धि यात्रा पर जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद अब उनको विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना है और मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ना है। इस तरह बिहार की सियासत छोड़ने से पहले वह अपनी समृद्धि यात्रा के माध्यम से जिनता से अपना कनेक्ट बनाए रखने के प्रयास में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज से उनकी समृद्धि यात्रा का पांचवा चरण शुरू होने जा रहा है।

पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी। पहले दिन सोमवार को वह जहानाबाद और अरवल जिलों का दौरा करेंगे। रात्रि विश्राम पटना होगा और अगले दिन 24 मार्च को कैमूर और रोहतास में का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर जाएंगे। फिर, 26 मार्च को वह अपने गृह जिला नालंदा जाएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसी दिन पटना में समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम है जहां यात्रा की समाप्ति भी हो जाएगी।


नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। संसदीय नियमानुसार, अगर कोई व्यक्ति विधान परिषद का सदस्य रहते हुए राज्यसभा के लिए निर्वाचित होता है, तो उसे एक निश्चित समय सीमा के भीतर राज्य सदन की सदस्यता छोड़नी पड़ती है।


बताया जा रहा है कि कुमार दो चरणों में इस्तीफा देंगे। मतलब, पहले विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। फिर, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे। हालांकि, चर्चा है कि उनका पुत्र निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम है। क्योंकि भाजपा इस बार सत्ता की कुंजी अपने हाथ में ले चुकी है और मुख्यमंत्री कोई भाजपा का विधायक ही बनेगा।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »