LIVE

नीति आयोग में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का कार्यान्वयन 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक किया गया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर पर मनाए जाने वाले स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) और जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अन्य मंत्रालयों के सहयोग से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के 12 वर्ष पूरे होने और भारत को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए सभी की प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए चलाया गया था। स्वच्छता ही सेवा 2026 का विषय है “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत”।

इस अवधि के दौरान नीति आयोग ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और इस अभियान के दौरान विभाग के अंतर्गत आयोजित किए गए प्रमुख कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:

  1. नीति आयोग के अभिलेख कक्ष का निरीक्षण : वरिष्ठ अधिकारियों ने 24 सितंबर, 2026 को नीति आयोग के अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें फाइलों की समीक्षा, पुराने अभिलेखों को छांटने और उनका डिजिटलीकरण करने तथा बेकार दस्तावेजों के निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।
  2. जागरूकता अभियान : नीति आयोग के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए नीति आयोग के सभी गेटों, बाहरी क्षेत्रों और कार्यालय परिसर में अभियान के बैनर और स्टैंडी लगाए गए थे। अभियान की अवधि के दौरान नीति आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर भी एसएचएस-2026 अभियान के बैनर प्रदर्शित किए गए थे।
  1. नीति आयोग कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान : नीति आयोग के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ 24 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक नीति आयोग कार्यालय परिसर की सभी मंजिलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
  2. नीति आयोग विभागीय कैंटीन की गहन सफाई : कल्याण टीम ने 24 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक नीति आयोग विभागीय कैंटीन हॉल और रसोई की गहन सफाई का कार्य किया।
  3. स्वच्छता शपथ : राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान, “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर, 2026 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इसके बाद नीति आयोग के सदस्यों और नीति आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में बाहरी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »