LIVE

प्रधानमंत्री ने श्री माता अमृतानानंदमयी जी का एक लेख साझा किया जिसमें सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री माता अमृतानानंदमयी जी के एक लेख को साझा किया है।

इस लेख में श्री माता अमृतानानंदमयी जी ने प्रधानमंत्री के समृद्ध भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का भी उल्‍लेख किया गया है। इस लेख में सामाजिक सुधार, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा और पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्‍लेख किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

 “श्री माता अमृतानानंदमयी जी ने प्रधानमंत्री @narendramodi के समृद्ध भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया है। उन्होंने सामाजिक सुधार, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा और पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला है।

अवश्य पढ़ें!”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »