प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की, जिसके तहत योजना के प्रत्येक पात्र लाभार्थी किसान के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए गए हैं।
पीएम ने एक क्लिक के माध्यम से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18640 करोड़ रुपये भेजे हैं। प्रधानमंत्री असम के दौरे पर थे। वहीं, गुवाहाटी से ही उन्होंने अन्नदाताओं के लिए केंद्र की अति महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त जारी की।
यह योजना मोदी सरकार ने 2019 में शुरू की थी। इसके तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिये जाते हैं, जिससे उनको कृषि कार्य में मदद मिले। किसानों को यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है।
Comments (0)