LIVE

प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर एक लेख साझा किया है, जिसे सोच में आए एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में चिह्नित किया गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री वेंकैया नायडू द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया है। यह लेख इस बात को रेखांकित करता है कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा में सोच का एक बड़ा बदलाव आया है; जहाँ लोग पारंपरिक ‘चलता है’ जैसे रवैये से आगे बढ़कर ‘बदल सकता है’ की भावना के साथ बदलाव पर भरोसा करने लगे हैं।

गवर्नेंस और विकास के मोर्चे पर यह बदलाव साफ नजर आता है। बैंकिंग क्षेत्र के सुधार, डिजिटल भुगतान का तेजी से बढ़ता दायरा और गरीबी उन्मूलन के प्रयास यह साबित करते हैं कि दृढ़ संकल्प के साथ लगातार काम करके पुरानी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा;

पूर्व उपराष्ट्रपति श्री @MVenkaiahNaidu लिखते हैं कि पीएम @narendramodi की यात्रा ने भारत को ‘चलता है’ वाले रवैये से निकालकर ‘बदल सकता है’ वाली सोच तक पहुँचाया है। बैंकिंग सुधारों से लेकर डिजिटल भुगतान और गरीबी कम करने तक, जिन चुनौतियों से कभी पार पाना नामुमकिन समझा जाता रहा है, उनका दृढ़ता के साथ समाधान किया गया है।

विकसित भारत की ओर बढ़ रहे भारत की सोच को समझने के लिए यह लेख अवश्य पढ़ें।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »