LIVE

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतो के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर खरीदने के लिए 661 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय नौसेना के युद्धपोतो के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के अंतर्गत बीएपीएल लिमिटेड के साथ 6 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। 661.50 करोड़ रुपये के इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह भी उपस्थिति।

करीब 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ, यह परियोजना सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्यम उद्यमों सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। यह परियोजना तीन वर्षों की अवधि में रोजगार सृजित करेगी। यह भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना और रक्षा क्षमताओं को भी मजबूत करती है और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्‍ध‍ि‍ है।

नौसेना के विभिन्न अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर लगी ब्रह्मोस प्रणाली समुद्री हमले के लिए प्राथमिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल (एसएसएम) संचालन प्रणाली के मामले में भारतीय तकनीक का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह प्रणाली सुपरसोनिक गति पर सटीक निशाने के साथ विस्तारित रेंज के अंतर्गत ज़मीन और समुद्र दोनों दिशाओं से लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »