LIVE

ट्रंप ने ईरान को चेताया, तेल मार्ग रोका तो बरसेगा कहर

ट्रंप ने ईरान को चेताया, तेल मार्ग रोका तो बरसेगा कहर

ईरान युद्ध के 11वें दिन मंगलवार को खाड़ी क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह चेतावनी होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले कच्चे तेल का परिवहन बाधित होने को लेकर दी है। होर्मुज असल में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाली जलसंधि है। खाड़ी के देशों से तेल परिवहन के लिए इस होर्मुज मार्ग का विशेष महत्व है क्योंकि दुनिया के कुल तेल परिवहन का 20 फीसदी हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। ट्रंप ले कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की आवाजाही रोकी तो अमेरिका उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर अपने एक पोस्ट में कहा है- ‘‘अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल का परिवहन रोकने के लिए कुछ भी करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों के मुकाबले 20 गुना ज्यादा ताकतवर हमला करेगा।’’
ट्रंप ने कहा- ‘‘इसके अलावा, हम ईरान के उन लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे जिन्हें आसानी से तबाह किया जा सकता है. इससे ईरान का दोबारा एक देश के रूप में खड़े होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। उन पर मौत, आग और कहर बरसेगा। लेकिन मैं उम्मीद करता हूॅ और प्रार्थना करता हूॅ कि ऐसा न हो।’’
उन्होंने आगे कहा कि यह अमेरिका की ओर से चीन और उन सभी राष्ट्रों के लिए उपहार है जो होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग का ज्यादा उपयोग करता है।’ ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के साथ शुरू हुए युद्ध के कारण खाड़ी देशों से पेट्रोलियम पदार्थ की आवाजाही बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में जोरदार इजाफा हुआ है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »