प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बनाये रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निस्संदेह देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है।
श्री मोदी ने क्रिकेट टीम के सदस्यों को भविष्य में सफलता और कल्याण की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया;
“स्वर्ण पदक एक बार फिर भारत के नाम!
एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह निस्संदेह देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है। टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Comments (0)