प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लता दीदी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लता दीदी ने अपनी दिव्य गायन प्रतिभा के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने न केवल अपनी मधुर आवाज से भारत की शोभा बढ़ाई, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़े हर प्रयास को निरंतर प्रोत्साहित भी किया। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत जगत में उनका अतुलनीय योगदान आने वाली पीढ़ियों तक याद किया जाता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:
“अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।
Comments (0)