LIVE

प्रधानमंत्री ने भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की सफलता के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जुनून और दृढ़ संकल्प अनुकरणीय है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि इन सफलताओं से और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई! उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है।

उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »