LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल में महिलाओं की 50 मी राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेल में महिलाओं की 50मी राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे को बधाई दी और उनके सटीकता के बारीक प्रदर्शन का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में और भी सफलताएं हासिल करती रहें।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“तिलोत्तमा सेन, विदरसा विनोद कोचलुमकल और आशी चौकसे ने सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया!

एशियाई खेल में महिलाओं की 50मी राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई।

कामना है कि आने वाले समय में वे और भी कई सफलताएं हासिल करें: पीएम @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »