LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर सावन बरवाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई खेलों में आज पुरुष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर सावन बरवाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने और चार दशक से अधिक समय बाद इस स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाने के साथ-साथ इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह भारत का एशियाई खेलों की मैराथन स्पर्धा में देश के बाहर जीता गया पहला पदक है। श्री मोदी ने कहा कि उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सावन बरवाल को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर सावन बरवाल को बधाई। एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड और चार दशक से अधिक समय बाद इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक होने के साथ-साथ यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह भारत का एशियाई खेलों की मैराथन स्पर्धा में देश के बाहर जीता गया पहला पदक है। उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है। आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »