LIVE

प्रधानमंत्री ने महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महिला 60 किलोग्राम सांडा स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबीना देवी को आज बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं। श्री मोदी ने उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट साझा किया:

“महिला 60 किलोग्राम सांडा स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को हार्दिक बधाई। लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »