LIVE

सीसीआई ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के तहत लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 100 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण किया जाना है।

अधिग्रहणकर्ता भारत में विभिन्न वितरण माध्यमों के जरिए सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल (बीपीसी) उत्पादों, जिनमें त्वचा देखभाल और बालों की देखभाल से जुड़े उत्पाद शामिल हैं, के अनुसंधान, नवाचार, विनिर्माण, विपणन, बिक्री और निर्यात के कार्य में संलग्न है। अधिग्रहणकर्ता भारत में अपने उत्पादों का विपणन कई वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित ब्रांडों के तहत करता है।

लक्षित कंपनी अपने कई ब्रांडों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बीपीसी उत्पादों के विनिर्माण और बिक्री के कार्य में संलग्न है, जिनमें (i) त्वचा देखभाल और (ii) बालों की देखभाल शामिल हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »