प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद को एक स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए समग्र विज्ञान के रूप में उजागर करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
परंपरागत चिकित्सा के शाश्वत ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक उपचार पद्धति नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से इस समृद्ध विरासत को अपनाने के अपने संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर, श्री मोदी ने आयुर्वेद के समग्र स्वरूप पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया।
Comments (0)