LIVE

भारत की राष्‍ट्रपति 21 से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी

भारत की राष्‍ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 से 23 सितंबर, 2026 तक गुजरात का दौरा करेंगी।

22 सितंबर को, राष्ट्रपति एकता नगर, केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।

23 सितंबर को, राष्ट्रपति वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वह ब्रह्माकुमारीज़ के अभियान ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की शुरुआत करेंगी और वड़ोदरा में ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी। उस अवसर पर वह ब्रह्माकुमारीज़ नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल तरीके से शुरुआत करेंगी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »