रक्षा विभाग ने अक्टूबर 2025 में आयोजित विशेष अभियान 5.0 की निरंतरता में, नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच अपने संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में 2,229 स्वच्छता अभियान चलाए। इन अभियानों के माध्यम से, विभाग 45,448 वर्ग फुट स्थान खाली करने और स्क्रैप तथा अन्य अनुपयोगी सामग्रियों के निपटान से 97.07 लाख रुपये जुटाने में सक्षम रहा।
विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी से सफाई के साथ-साथ अव्यवस्था दूर करने की गतिविधियां चलाई गई हैं, जिनमें रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) और कैंटीन स्टोर विभाग (सीएसडी) आदि शामिल हैं।
इन निरंतर प्रयासों के माध्यम से, विभाग स्वच्छ, व्यवस्थित, कुशल और उत्पादक कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही स्वच्छता को आधिकारिक कामकाज की एक नियमित विशेषता के रूप में संस्थागत रूप देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
Comments (0)