LIVE

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सेप्टिक टैंक में दो श्रमिकों की मृत्यु के संबंध में एनएचआरसी, भारत ने स्वतः संज्ञान लिया


बिहार के मुख्य सचिव, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में जांच की स्थिति तथा मृतकों के निकटतम संबंधियों को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, का विवरण शामिल किए जाने की अपेक्षा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से दो श्रमिकों की मृत्यु होने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि यह घटना 14 सितंबर 2026 को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की विषय-वस्तु सही है, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित गंभीर प्रश्न उठते हैं। इसलिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, मुजफ्फरपुर के जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट में मामले की जांच की स्थिति तथा मृत श्रमिकों के निकटतम संबंधियों को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, का विवरण शामिल किए जाने की अपेक्षा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित हुई थी, घटना के समय श्रमिक सेप्टिक टैंक से शटरिंग हटाने का काम कर रहे थे। यह पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है कि कहीं सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं हुआ था।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »