LIVE

नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान स्वच्छता और लंबित मामलों के तेज़ी से निपटारे के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग की उपलब्धियां/प्रयास

स्वच्छता और लंबित मामलों के तेज़ी से निपटारे पर केंद्रित ‘विशेष अभियान 5.0’  को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) में इसके डिवीजनों, वैज्ञानिक इकाइयों और स्वायत्त संस्थानों के उत्साह और समर्पित सहयोग के साथ 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया।

अभियान के दौरान बनी गति को संस्थागत रूप देने और बनाए रखने के लिए, विभाग ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान स्वच्छता, शिकायतों के निवारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और कबाड़ के निपटान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जो इस प्रकार हैं:-

क्रम संख्याश्रेणीनवंबर 2025 – अगस्त 2026 के दौरान उपलब्धि
(i)सफाई अभियान स्थलडीबीटी और इसके फील्ड कार्यालयों में 291 जगहों पर सफाई अभियान चलाए गए।
(ii)जन शिकायतें और अपीलइस अवधि के दौरान 290 जन शिकायतों और 25 अपीलों का निपटारा किया गया।
(iii)खाली कराई गई जगह (वर्ग फुट में)व्यवस्थित सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन की पहलों के ज़रिए 29,350 वर्ग फुट ऑफिस की जगह खाली कराई गई।
(iv)प्राप्त राजस्व (ई-वेस्ट और कबाड़ के निपटान से)ई-वेस्ट, कबाड़ और बेकार हो चुकी चीज़ों के निपटान से ₹ ​​38,77,235/- का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस दौरान डीबीटी के स्वायत्त संस्थानों/पीएसयू द्वारा की गई प्रमुख अभियान गतिविधियों और कुछ कार्यों की झलकियाँ इस प्रकार हैं:-

क्रम संख्याविभाग का नामविशेषताएँसंस्थान का नामश्रेष्ठ परिपाटियों के पहले और बाद के चित्रगतिविधि का महीना, वर्ष
1जैव प्रौद्योगिकी विभागग्रीन हाउस का पिछला हिस्सानेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्चजनवरी 2026
2जैव प्रौद्योगिकी विभागबाहरी जगहों की सफाई – वेस्टेज रूम (कचरा कक्ष)सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्सफरवरी 2026
3जैव प्रौद्योगिकी विभागबालकनी की सफाईनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्समार्च 2026
4जैव प्रौद्योगिकी विभागए सी  चिलर एरिया (बाहरी)इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एंड रीजेनरेटिव मेडिसिनअप्रैल 2026
5जैव प्रौद्योगिकी विभागग्रीन हाउस की ओर जाने वाली सड़क का इलाकानेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजीWhatsApp Image 2026-08-12 at 15.47.26जून 2026
6जैव प्रौद्योगिकी विभागकॉमन पैसेज (साझा रास्ते) की सफाईइंस्टीट्यूट ऑफ बायो-रिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंटजुलाई 2026
7जैव प्रौद्योगिकी विभागस्टोर रूम की सफाईनेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटरजुलाई 2026

डीबीटी के सचिव और नोडल अधिकारी ने ऊपर बताई गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की। विभाग ने एससीडीपीएम पोर्टल पर प्रगति को अपडेट करने के लिए ईमानदार और समर्पित प्रयास किए और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण वाले सभी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »