LIVE

उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 11-12 सितंबर, 2026 को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की अपनी पहली यात्रा पर जायेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास पहलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा दमन स्थित नमो अस्पताल, जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है, शामिल हैं।

वे पर्यटन और वॉटरफ्रंट विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें दमन नाइट मार्केट, रामसेतु सीफ्रंट और नमोपथ सीफ्रंट शामिल हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »