LIVE

रक्षा मंत्री तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर, 2026 तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और कोलंबो में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे। वे रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध और बहुआयामी साझेदारी है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग तथा सुदृढ़ जन-संबंधों पर आधारित है। द्विपक्षीय संबंधों को तब और मजबूती मिली जब भारत ने आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की सहायता की और 2025 में आए चक्रवात दितवाह के बाद राहत कार्यों में अग्रणी देशों में से एक के रूप में सहायता प्रदान की। इससे भारत की ‘पड़ोसी सर्वोपरि’ नीति के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री श्री नरेनद्र मोदी के महासागर (क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को बल मिला।

रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा से पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से मजबूत और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी, जिसमें एक मजबूत समुद्री और रक्षा साझेदारी भी शामिल है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »