LIVE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया


यह नई सुविधा हॉस्पिटल चेन द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है

इस नई सुविधा से अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं और बढ़ेंगी, जिससे अधिक लोगों को लाभ होगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया।

गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा हॉस्पिटल चेन द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है; इस चेन ने अकेले पिछले साल ही 3.60 लाख लोगों को ₹244 करोड़ की अत्याधुनिक मुफ़्त मेडिकल सुविधाएँ दी हैं। इस नई सुविधा से ऐसी सेवाएँ और बढ़ेंगी, जिससे और अधिक लोगों को लाभ होगा।”  

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »