LIVE

जून 2026 के लिए सेवा उत्पादन (आईएसपी) के उप-क्षेत्रीय परीक्षण सूचकांक की घोषणा (आधार वर्ष 2024-25)


जून 2025 की तुलना में जून 2026 में 19 उप-क्षेत्रों में से 8 ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की

जून 2026 में 19 उप-क्षेत्रों में से 18 ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की

जून 2026 में मजबूत वृद्धि दर्ज करने वाले शीर्ष उप-क्षेत्र रियल एस्टेट (24.7 प्रतिशत), खुदरा व्यापार (18.0 प्रतिशत), थोक व्यापार (15.1 प्रतिशत), प्रशासनिक और सहायक सेवाएं (14.4 प्रतिशत), आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं (13.5 प्रतिशत) थे

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 2024-25 को आधार वर्ष मानते हुए, 19 उप-क्षेत्रों के लिए जून 2026 माह हेतु सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया है। जून 2025 की तुलना में जून 2026 के उप क्षेत्रवार आईएसपी के रूझान नीचे दिए गए है:

 क्रमांक व्यापक उप-क्षेत्रआईएसपी जून, 2026 जून 2025 की तुलना में जून 2026 में वृद्धि
1थोक व्यापार122.815.1 प्रतिशत
2खुदरा व्यापार138.018.0 प्रतिशत
3मरम्मत सेवाएं120.17.5 प्रतिशत
4आवास और खाद्य सेवाएं141.210.2 प्रतिशत
5रेल परिवहन105.53.3 प्रतिशत
 क्रमांक व्यापक उप-क्षेत्रआईएसपी जून, 2026जून 2026 में जून की तुलना में वृद्धि2025
6सड़क परिवहन131.69.7 प्रतिशत
7जल परिवहन108.46.9 प्रतिशत
8वायु परिवहन91.2-6.0 प्रतिशत
9परिवहन के लिए भंडारण और सहायक गतिविधियां128.311.8 प्रतिशत
10डाक और कूरियर103.25.0 प्रतिशत
11दूरसंचार118.19.5 प्रतिशत
12सूचना और प्रसारण125.14.6 प्रतिशत
13बैंकिंग121.311.4 प्रतिशत
14बीमा117.49.6 प्रतिशत
15रियल एस्टेट119.024.7 प्रतिशत
16आईटी और कंप्यूटर संबंधी सेवाएं130.813.5 प्रतिशत
17पेशेवर, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएंअनुसंधान एवं विकास सहित122.79.1 प्रतिशत
18प्रशासनिक और सहायक सेवाएं121.714.4 प्रतिशत
19कला, मनोरंजन और अवकाशसेवाएं119.26.1 प्रतिशत

जून 2025 से उपरोक्त उप-क्षेत्रों के लिए माहवार सूचकांक अनुलग्नक में दिए गए हैं।

टिप्पणियां:

  1. मासिक आईएसपी को प्रायोगिक आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। परीक्षण श्रृंखला के प्रकाशन से सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय को डेटा की गुणवत्ता की जांच करनेइसकी मजबूती का परीक्षण करने और हितधारकों और उपयोगकर्ताओं से प्रतिक्रिया प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  2. रेलवेबैंकिंग और बीमा उप-क्षेत्रों के सूचकांक अनंतिम मासिक आंकड़ों पर आधारित हैं और इनमें वार्षिक आधार पर संशोधन किया जाएगा।
  3. यह प्रेस विज्ञप्ति मंत्रालय की वेबसाइट- http://www.mospi.gov.in पर भी उपलब्ध है।
  4. आईएसपी का डेटा https://esankhyiki.mospi.gov.in  पर भी उपलब्ध है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

कृपया पीडीएफ देखें

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »