LIVE

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया


डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ पहल में भाग लिया; खेल और फिटनेस में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

आज देश ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया, जिनका भारतीय खेल जगत में योगदान प्रेरणा का एक चिरस्थायी स्रोत बना हुआ है।

नई दिल्ली में, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में, इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एक विशेष खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वर्ष का राष्‍ट्रीय खेल  दिवस समारोह राष्ट्रव्यापी ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ पहल पर केंद्रित रहा, जो नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को, खेल और शारीरिक गतिविधि के लिए कम से कम एक घंटा समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रियों द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। सुबह 8:00 बजे से ही सैकड़ों प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेकर समारोह में हिस्सा लिया।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2093571609764536354&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2304504%26reg%3D48%26lang%3D2&sessionId=e619037eb07cd1b0c3c5464030e4f8f934c4b19e&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राष्ट्रव्यापी ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ पहल का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करना और लोगों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा, “मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।”

डॉ. मांडविया ने कहा  “देश भर में लाखों युवा हर गली में और हर मैदान में एक घंटे खेलने के लिए सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, एक नए भारत का निर्माण हो रहा है”।

उन्होंने कहा, “मोदी जी के नए भारत के निर्माण के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर कोई स्वस्थ रहे, समाज तंदुरुस्त हो। यही हमें एक समृद्ध राष्ट्र बनने में मदद करेगा। आइए हम सभी हर सप्ताह एक घंटा खेल के मैदान में बिताएं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।”

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “खेल हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं, कबड्डी और फुटबॉल से लेकर लगभग हर दिन बैडमिंटन खेलने तक। मेरा निजी आदर्श वाक्य है ‘सुबह संगीत और शाम को खेल’। खेलों में नियमित रूप से भाग लेने से हम शारीरिक रूप से चुस्त, स्वस्थ और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के लिए एक घंटा समर्पित करने का आह्वान भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ पहल का समर्थन करता है और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी जैसी गतिविधियों का आयोजन भागीदारी, टीम भावना और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

एक क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल थीं — मिनिस्ट्री इलेवन, एसएआई इलेवन, मीडिया इलेवन और इन्फ्लुएंसर्स इलेवन।

डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व वाली मिनिस्‍ट्री इलेवन जिसमें खेल विभाग के सचिव श्री हरि रंजन राव तथा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे, ने शुरूआती क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन पर शानदार जीत हासिल की। ​​इन्फ्लुएंसर्स इलेवन में प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फिट इंडिया एंबेसडर शामिल थे।

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ने मेजर ध्यानचंद की अमर विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश भर में खेल, फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »