LIVE

संशोधित सीबीजी मूल्य निर्धारण से उत्पादकों को समर्थन मिलता है, जबकि उपभोक्ताओं पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता


हाल ही में एक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में सुझाव दिया गया था कि गोबर्धन योजना के तहत संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) की संशोधित कीमत से सीएनजी और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं पर काफी अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

यह निष्कर्ष सही वर्णन प्रस्‍तुत नहीं करता है। यह कुछ असंगत मान्यताओं पर आधारित है:

  • मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत, सीबीजी उत्पादकों को भुगतान की जाने वाली कीमत सीएनजी के खुदरा विक्रय मूल्य के 85% से जुड़ी होती है। नवीनतम संशोधन के आधार पर, यह लगभग रूपये 1,478 प्रति एमएमबीटीयू बैठती है।
  • गोबर्धन योजना के अंतर्गत, सीबीजी की कीमत रूपये 2,110 प्रति एमएमबीटीयू निर्धारित की गई है।
  • रूपये 1,478 से बढ़कर रूपये 2,110 प्रति एमएमबीटीयू की वृद्धि लगभग 43% है।  
  • यह सीएनजी उत्पादकों को भुगतान की गई खरीद कीमत है। यह वह कीमत नहीं है जो सीधे सीएनजी या घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की जाती है।
  • रूपये 2,110 प्रति एमएमबीटीयू की पूरी कीमत गैस उपभोक्ताओं से वसूल नहीं की जाएगी। सरकार सीबीजी के लिए रूपये 10 प्रति किलोग्राम की वहनीयता सहायता प्रदान करेगी, जो 95% मीथेन सामग्री वाले सीबीजी के लिए लगभग रूपये 215 प्रति एमएमबीटीयू के बराबर है।
  • इस सहायता का वित्तपोषण सरकार द्वारा किया जाएगा और इसे पूरी तरह से गैस उपभोक्ताओं से वसूल नहीं किया जाएगा। इसलिए, गैस उपभोक्ताओं के एक बड़े समूह से वसूल की जाने वाली प्रभावी सीबीजी लागत होगी: रूपये 2,110 प्रति एमएमबीट्यू – रूपये 215 प्रति एमएमबीट्यू = लगभग रूपये 1,895 प्रति एमएमबीट्यू
  • रूपये 1,478 प्रति एमएमबीटीयू की मौजूदा सीबीजी कीमत की तुलना में, प्रभावी वृद्धि लगभग 28% है।
  • इसके अलावा, सीबीजी को सीजीडी संस्थाओं को उसके खरीद मूल्य पर नहीं बेचा जाता है। इसे अन्य घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के साथ पूल किया जाता है, और इसकी लागत लागू घरेलू गैस पूल में वितरित की जाती है।
  • पहले, सीबीजी की लागत केवल सीएनजी (परिवहन) और पीएनजी (घरेलू) खंडों के लिए आवंटित एपीएम गैस की सीमित मात्रा पर ही वितरित की जाती थी। नए ढांचे के तहतसीबीजी की कुल लागत घरेलू गैस के एक ऐसे आधार पर वितरित की जाएगी जो पहले के आधार से लगभग 2.5 से गुना बड़ा होगा।
  • सीबीजी की लागत को एक बहुत बड़े गैस पूल में वितरित किए जाने के कारण, एक व्यक्तिगत गैस उपभोक्ता पर मूल्य का प्रभाव नगण्य होगा

संशोधित मूल्य निर्धारण ढांचे को दो उद्देश्यों को संतुलित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। सीबीजी उत्पादकों को एक स्थिर और व्यवहार्य मूल्य प्राप्त होता है जो संयंत्रों को स्थायी रूप से संचालित करने में सक्षम बनाता हैजबकि सरकार द्वारा वित्त पोषित वहनीयता सहायता और एक व्यापक गैस पूल उपभोक्ताओं को किसी भी महत्वपूर्ण मूल्य प्रभाव से बचाता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »