LIVE

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा कि संस्कृत की शाश्वत समृद्धि भारत के ज्ञान, विचार और रचनात्मकता का निरंतर माध्यम रही है। श्री मोदी ने कहा, “इस विशेष दिन पर, हम भारत और विश्व भर में उन सभी लोगों की सराहना करते हैं जो संस्कृत का अध्ययन और अध्यापन करते हैं और इस भाषा में निहित अमूल्य ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

विश्वसंस्कृतदिवसस्य शुभाशयाः।

अद्य, श्रावणपूर्णिमादिने, वयं संस्कृतस्य चिरन्तन-समृद्धेः उत्सवम् आचरामः। एषा भाषा भारतस्य ज्ञानस्य, चिन्तनस्य, सर्जनशीलतायाः च निरन्तर-संवाहिका आसीत्। तस्याः सकारात्मकः प्रभावः बहुषु क्षेत्रेषु अद्यापि द्रष्टुं शक्यते।

एतस्मिन् विशिष्टे दिने, भारते विश्वे च ये संस्कृतं पठन्ति, पाठयन्ति तथा च एतस्यां निहितं कालातीतं निधिं अग्रिमसन्तत्यै प्रापयितुं प्रयत्नशीलाः सन्ति तान् सर्वान् वयं प्रशंसामः।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »