LIVE

प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पलों को साझा किया। श्री मोदी ने कामना की कि यह त्योहार लोगों के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद लाए।


प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पल।

यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधनों को और गहरा करे।

यह सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए।

आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन के उत्सव के दौरान खूब हंसी-मजाक, मुस्कान और भी बहुत कुछ देखने को मिला।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »