प्रधानमंत्री ने याद वाशेम – द वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्बरेंस सेंटर का दौरा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आज यरूशलेम स्थित याद वाशेम – द वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्बरेंस सेंटर का दौरा किया और होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने हॉल ऑफ रिमेंबरेंस में आयोजित एक मार्मिक समारोह में भाग लिया। इस समारोह के दौरान कैंटर द्वारा “एल मालेह रहमीम” के मार्मिक पाठ ने इसे और भी भावपूर्ण बना दिया। प्रधानमंत्री ने बुक ऑफ नेम्स हॉल का भी दौरा किया, जहाँ होलोकॉस्ट के पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियों को प्रदर्शित किया गया है।

यह दौरा भारत और इजराइल के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *