LIVE

‘प्रधानमंत्री पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कृत पहलों की निरंतरता और पुनरावर्तन’ विषय के तहत 2026-27 की राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 39वां वेबिनार आयोजित किया गया


राष्ट्रीय दर्शकों के सामने डॉ. ओम प्रकाश द्वारा ‘शिक्षा सेतु, असोम पहल और इसकी निरंतरता’ पर तथा सुश्री दीपिका चौधरी द्वारा ‘इसके विस्तार एवं कार्यान्वयन’ पर प्रस्तुतियां दी गईं

25 अगस्त 2026 को ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कृत पहलों की निरंतरता और पुनरावर्तन’ विषय पर 39वां राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार आयोजित किया गया। इस दौरान’ शिक्षा सेतु, असम’ की पहल को प्रस्तुत किया गया, जिसे ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार, 2024’ मिला था। प्रस्तुतियों में ये शामिल थे:

  • पुरस्कार प्राप्त पहल और उसकी स्थिरता से जुड़े पहलुओं को असम सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. ओम प्रकाश ने प्रस्तुत किया।
  • पहल के प्रमुख पहलुओं के क्रियान्वयन और इसके आगे विस्तार की जानकारी सुश्री दीपिका चौधरी, इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, गुवाहाटी, असम ने दी।

वेबिनार की अध्यक्षता डीएआरपीजी के अपर सचिव श्री पुनीत यादव ने की। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वेबिनार में पूरे भारत के 600 से अधिक स्थानों से अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक सुधार विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कलेक्टर, राज्य एवं जिला स्तर के फील्ड अधिकारी तथा केंद्रीय और राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी शामिल थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/aug/Image1_20260825182932_c2c785.jpeg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल 2022 में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) को निर्देश दिया था कि जिला कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस/वेबिनार आयोजित किए जाएं। इनमें सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के पूर्व विजेताओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाए, ताकि इन पहलों का व्यापक प्रसार और दोहराव सुनिश्चित किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/aug/Image2_20260825183048_18946d.jpeg

इसके बाद अब तक 38 वेबिनार आयोजित किए जा चुके हैं। प्रत्येक वेबिनार में लाइन विभागों, राज्य सरकारों, जिला कलेक्टरों, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों और केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 1,000 अधिकारी भाग लेते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/aug/Image3_20260825183147_2f77c4.jpeg

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »