LIVE

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों/संकाय सदस्‍यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों/संकाय सदस्‍यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी) प्रदान करेंगी।

इस वर्ष केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों के 12 शिक्षक/संकाय सदस्य, राज्य विश्वविद्यालयों से पांच, जिनमें तीन सरकारी और दो निजी महाविद्यालय शामिल हैं तथा पॉलिटेक्निक से चार, जिनमें दो सरकारी और दो निजी पॉलिटेक्निक शामिल हैं, पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल(www.awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे। जनभागीदारी के तहत इसमें स्व-नामांकन, संस्थागत नामांकन और सहकर्मी नामांकन का प्रावधान किया गया था। नामांकन 26 मई से 20 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।

यह पुरस्कार उत्‍कृष्‍ट शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाता है। पुरस्‍कार विजेताओं का चयन शिक्षण-अधिगम प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान एवं नवाचार और प्रायोजित अनुसंधान/संकाय विकास कार्यक्रम/परामर्श शिक्षण सहित कई मापदंडों के आधार पर उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद किया जाता है।

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:

(i) नामांकित व्‍यक्तियों की प्रारंभिक सूची तैयार करने के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन।

(ii) चयनित सूची में शामिल नामांकित व्‍यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन जूरी समिति द्वारा किया जाना।

वर्ष 2023 में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के लिए पुरस्‍कारों की दो श्रेणियां स्‍थापित की जाएगी। इससे पहले ये पुरस्कार केवल स्कूली शिक्षकों को ही प्रदान किए जाते थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की परिकल्‍पना के अनुरूप पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया। इसमें यह परिकल्पना की गई थी कि शिक्षा इकोसिस्‍टम में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार और मान्‍यता जैसे प्रोत्साहन दिए जाने चाहिए।

पुरस्कार विजेताओं की सूची संलग्न है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार – 2026 – उच्च शिक्षा विभाग

क्रम संख्यानामसंस्थाविषयलिंग
1.प्रो. अवलोकिता अग्रवालआईआईटी रुड़की, उत्तराखंडसतत वास्तुकला और निर्मित पर्यावरणमहिला
2.प्रो. कीर्ति चंद्र साहूआईआईटी हैदराबाद, तेलंगानाकेमिकल इंजीनियरिंगपुरुष
3.प्रो. विनय चमोला, बीआईटीएस पिलानी, राजस्थानइलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंगपुरुष
4.डॉ. श्रीकांत गोल्लापुडीआईआईटी भुवनेश्वर, ओडिशाधातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञानपुरुष
5.डॉ. मिथुन राधाकृष्णआईआईटी गांधीनगर, गुजरात केमिकल इंजीनियरिंगपुरुष
6.प्रोफेसर सौरव दत्ता आईआईएसईआर भोपाल, मध्य प्रदेशपादप विज्ञानपुरुष
7.प्रोफेसर विक्रम विशालआईआईटी बॉम्बे, महाराष्ट्रपृथ्वी विज्ञानपुरुष
8.प्रो. सरवैया जयराजसिंह इंद्रजीतसिंह, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात फोरेंसिक फार्मेसी और खाद्य फोरेंसिक्‍सपुरुष
9.प्रोफेसर शंकर प्रसाद रथआईआईटी कानपुर, उत्तर प्रदेशरासायनिक विज्ञानपुरुष
10.डॉ. मनीषा निगम हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालयश्रीनगर, उत्तराखंडजीव रसायनमहिला
11।डॉ. अमर मोहनराव ताकसांडेजवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी),वर्धा, महाराष्ट्रमेडिसिन – बाल रोगपुरुष
12.डॉ. अरुण बाबू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलगिरि, आंध्र प्रदेशमेडिसिन – बाल रोगपुरुष
13.डॉ. पुख्रंबम लीलाबती देवी  नृत्य एवं संगीत विभाग,मणिपुर विश्वविद्यालय, इम्फाल, मणिपुरमणिपुरी नृत्यमहिला
14.प्रो. डॉ. आशुतोष मोहनप्रबंधन अध्ययन संस्थान,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसीप्रबंधनपुरुष
15.प्रो. अंकुरन दत्ता गौहाटी विश्वविद्यालय,गुवाहाटी, असमजन संचारपुरुष
16.सुश्री शिवानी वी. कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय, बैंगलोरसंस्कृतमहिला
17.प्रो. राजीव चौधरीपं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षापुरुष
18.डॉ. विश्वनाथ एच.एस. एमईआई पॉलिटेक्निक,बैंगलोर, कर्नाटकसिविल इंजीनियरिंगपुरुष
19.डॉ. शशिकला एस. पीएसजी पॉलिटेक्निक कॉलेज,कोयंबटूर, तमिलनाडुइलेक्ट्रिकल्‍स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंगमहिला
20.डॉ. कन्नन रथिनमशक्ति पॉलिटेक्निक कॉलेज (सरकारी सहायता प्राप्त),इरोड, तमिलनाडुभौतिक विज्ञानपुरुष
21.डॉ. संदीपान प्रल्हाद नारोटे सरकारी पॉलिटेक्निक,सोलापुर, महाराष्ट्रइलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और दूरसंचारपुरुष

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »