अध्यक्ष महोदय: माननीय सदस्यगण, सदन में अन्य सदस्यों के भाषण में बाधा डालते हुए कुछ सदस्यों द्वारा अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां किए जाने के मामले मेरे संज्ञान में आए हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप अपने साथी सदस्यों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। हमारी संस्कृति अनूठी है और इसमें विविध क्षेत्रीय संस्कृतियां समाहित हैं। हमारे साथियों की सांस्कृतिक परंपराओं और क्षेत्रीय पहचान का अनादर नहीं होना चाहिए।
राज्यसभा के सभापति द्वारा सदन में अन्य सदस्यों के भाषण को बाधित करने वाले सदस्यों द्वारा की जा रही असभ्य और अशोभनीय टिप्पणियों के संबंध में की गई टिप्पणी का मूल पाठ
·
by
Comments (0)