प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा “ट्रायम्फ ऑफ इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स” के विमोचन के अवसर पर दिए गए अपने भाषण की कुछ झलकियां साझा कीं। उन्होंने पुस्तक के मुख्य विषयों पर बल देते हुए कहा कि यह पुस्तक श्री कोविंद जी के प्रेरक संघर्षों, विभिन्न भूमिकाओं में उनके समृद्ध योगदान और जन सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को सुंदर तरीके से उजागर करती है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और देश के लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला साझा की:
पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी की आत्मकथा “ट्रायम्फ ऑफ इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स” के विमोचन का हिस्सा बनकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। यह पुस्तक भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्तियों और संभावनाओं को दर्शाती है।
Comments (0)