LIVE

संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना के वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0  की शुरुआत की


संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0, की शुरुआत की थी। पिछला संस्करण केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्रों तक सीमित था। एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों, समूहों और नागरिकों के लिए खुला है। एनवाईपीएस 2.0 पोर्टल पर प्रत्येक माध्यम के तहत दर्ज संस्थागत, समूह और व्यक्तिगत पंजीकरणों और आयोजित बैठकों का विवरण इस प्रकार है:

अवधिसंस्थागत भागीदारीसमूह भागीदारीव्यक्तिगतभागीदारीभाग लेने वालेनागरिकों/छात्रों की कुल संख्‍या(ए+बी+सी)
पंजीकरण संख्याआयोजित कार्यक्रमों की संख्या(वाईपीएस संख्या*)भाग लेने वालेछात्रों की संख्या(ए)पंजीकरण संख्याआयोजित कार्यक्रमों की संख्या(वाईपीएस संख्या*)भाग लेने वालेनागरिकों/छात्रों की संख्‍या(बी)भाग लेने वालेनागरिकों/छात्रों की संख्‍या(सी) 
11-09-2024से21-07-2026 तक49391611545187322698248291103791

विभिन्न मंत्रालयों के लिए गठित 42 परामर्श समितियों का विवरण संसदीय कार्य मंत्रालय के परामर्श समिति प्रबंधन प्रणाली (सीसीएमएस) पोर्टल https://oams.nic.in/ccms/index.aspx पर उपलब्ध है।

मंत्रालय ने एनवाईपीएस वेब पोर्टल की पहुंच बढ़ाने के लिए, सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों, विभिन्न शिक्षा बोर्डों (सीबीएसई, सीआईएससीई) को पत्र लिखा है और समय-समय पर संसद टीवी पर प्रचार वीडियो ट्यूटोरियल भी प्रसारित किया जाता है। हितधारकों की आवश्यकतानुसार सीसीएमएस पोर्टल समय-समय पर डिजिटल रूप से अपग्रेड किया जाता रहा है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »