LIVE

एशियाई शेरों की संख्या 2015 में 523 थी, जो 2025 में बढ़कर 891 हो गई है, यह वृद्धि वन अधिकारियों, संरक्षणवादियों और स्थानीय समुदायों के समर्पण को दर्शाती है: श्री भूपेंद्र यादव


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर वन्यजीव और जैव-विविधता संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व शेर दिवस 2026 के अवसर पर शेर संरक्षण में देश को मिली सफलता की सराहना की और वन्यजीवों व जैव-विविधता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि एशियाई शेरों की संख्या 2015 में 523 थी, जो 2025 में बढ़कर 891 हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय वन अधिकारियों, संरक्षणवादियों, स्थानीय समुदायों और इस शानदार प्रजाति की रक्षा के लिए अथक प्रयास कर रहे सभी लोगों के समर्पण को दिया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »