LIVE

मुंबई पोर्ट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना

मुंबई पत्तन प्राधिकरण(एमबीपीए) द्वारा बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षों के दौरान शुरू की गई परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक-I में संलग्न है।

अनुलग्नक-I

पिछले दो वर्षों के दौरान शुरू की गई परियोजनाओं का विवरण

क्रम सं.वर्ष 2025-26 में शुरू की गई परियोजना का विवरणपरियोजना की कुल लागत (रूपए में)
1इंदिरा डॉक पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल(एमआईसीटी) डीबीएफओटी (पीपीपी) आधार पर का विकास, संचालन और रखरखाव192 करोड़
2ईपीसी मोड पर मुंबई के इंदिरा डॉक स्थित मौजूदा मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल(एमआईसीटी) का आधुनिकीकरण303 करोड़
3जवाहर द्वीप पर तट सुरक्षा प्रदान करना80.4 करोड़
4विकसित भारत मुंबई मरीना(ईपीसी भाग)470 करोड़
वर्ष 2024-25 में शुरू की गई परियोजना का विवरण
5मुंबई पत्तन प्राधिकरण(एमबीपीए) के पिरपाऊ में तीसरे रासायनिक बर्थ का निर्माण161 करोड़
6मुंबई पोर्ट के मरीन ऑयल टर्मिनल पर स्काडा(SCADA) और पीएलसी स्वचालन प्रणाली25.84 करोड़.
7मुंबई पोर्ट के पिरपाऊ टर्मिनल पर अग्निशमन सुविधाओं का विस्तार52.69 करोड़

एमबीपीए द्वारा शुरू की गई हरित बंदरगाह पहलों का विवरण नीचे दिया गया है:

नवीकरणीय ऊर्जा: कुल 1.4 मेगावाट की रूफटॉप सौर ऊर्जा क्षमता संचालित है। इसके अतिरिक्त, आरईएससीओ मॉडल के तहत इंदिरा डॉक के शेडों पर 3 मेगावाट की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। वर्तमान में, बंदरगाह की लगभग 57% विद्युत आवश्यकता नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से पूरी की जा रही है।

वैकल्पिक समुद्री ईंधन: बीपीसीएल के सहयोग से जैव ईंधन मिश्रण का प्रायोगिक परीक्षण किया गया है। ग्रीन टग्स को ग्रीन टग ट्रांजिशन प्रोग्राम(जीटीटीपी) के तहत शामिल किया जा रहा है। स्वच्छ समुद्री ईंधन के प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए जवाहर द्वीप में एलएनजी आयात और हैंडलिंग सुविधा का विकास कार्य प्रगति पर है।

वनीकरण एवं पारिस्थितिकी: बांस रोपण और अन्य पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। हरित कवर बढ़ाने और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को सहयोग देने के लिए सेवरी में मैंग्रोव पार्क का भी  विकास किया जा रहा है।

स्वच्छ घरेलू ईंधन: बंदरगाह के आवासीय और सामान्य उपयोग वाले कनेक्शनों में एलपीजी से पीएनजी में में बदलने का कार्य किया जा रहा है।

यह जानकारी केन्द्रीय पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »