LIVE

जहाजों का टर्नअराउंड समय

प्रमुख बंदरगाहों का औसत टर्नअराउंड समय वर्ष 2021-22 में 52.87 घंटे से सुधरकर वर्ष 2025-26 में 48.84 घंटे हो गया है। पिछले पांच वर्षों के टर्नअराउंड समय का बंदरगाह-वार और वर्ष-वार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है। विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स(सीपीपीआई) बंदरगाह में जहाज के रुकने के समय के आधार पर कंटेनर बंदरगाह के प्रदर्शन का एक निष्पक्ष और तुलनात्मक मूल्यांकन प्रदान करता है। सीपीपीआई 2025 के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट 22वें स्थान पर है, जो सिंगापुर(21वें) और शंघाई(23वें) के समकक्ष है तथा रोटरडैम(333वें) से बेहतर स्थिति में है।

अनुलग्नक- पोर्ट

प्रमुख बंदरगाहों का औसत टर्नअराउंड समय

पोर्ट(बंदरगाह)2021-222022-232023-242024-252025-26
दीनदयाल पोर्ट60.9677.2854.2458.5657.86
मुंबई   पोर्ट7367.4262.9765.7564.05
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट28.0828.472626.3527.43
मुरमुगाओ पोर्ट71.7761.4765.6169.6866.25
न्यू मैंगलोर पोर्ट45.9943.0940.4440.3743.23
कोचीन पोर्ट34.6433.4133.432.4132.33
वी. ओ. चिदंबरनार पोर्ट48.4846.851.3655.4458.8
चेन्नई53.1948.2244.9248.6944.72
कामराजर पोर्ट46.3845.444.3746.6643.27
विशाखापट्टनम पोर्ट73.8373.1965.8669.1965.32
पारादीप पोर्ट53.1646.2741.6146.1646.07
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट56.0856.0160.8557.3756.43
सभी प्रमुख पोर्ट(बंदरगाह)52.8752.948.0649.4748.84

बंदरगाह(पोर्ट) दक्षता में और सुधार करने तथा जहाजों के टर्नअराउंड समय को कम करने के लिए, सरकार ने कई उपाय किए हैं। इनमें नए बर्थों और टर्मिनलों का निर्माण, मौजूदा बर्थों, टर्मिनलों और यार्डों का मशीनीकरण, आधुनिकीकरण और अनुकूलन, साथ ही सेंट्रल पार्किंग प्लाजा जैसे सहायक बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, सभी बंदरगाहों पर प्रक्रियाओं को मानकीकृत और सरल बनाने के लिए ‘वन नेशन वन पोर्ट प्रोसेस'(ओएनओपी) लागू किया गया है, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ रही है और जहाजों का टर्नअराउंड समय कम हो रहा है।

यह जानकारी केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »