LIVE

भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के परामर्श से अरुणाचल प्रदेश में स्थित 27 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का उद्देश्य इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है

भारत सरकार ने, अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार के परामर्श से, अरुणाचल प्रदेश में स्थित कुल सत्ताईस (27) स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का उद्देश्य, इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।

भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश राज्य के मानचित्र पर चिह्नित किये गए ये सत्ताईस (27) स्थान/भौगोलिक संरचनाएं निम्नवत्‌ हैं:

अरुणाचल प्रदेश (27)
क्र.स. स्थान का नामभौगोलिक संरचना
1LongjuLand area
2MajaLand area
3BisaLand area
4Dzo LaPass
5Riza LaPass
6Pukur LaPass
7Thag LaPass
8Sambho SarovarLake
9Bara KundunLand area
10Chhota KundunLand area
11Dhan BariLand area
12PritnagarLand area
13BuddhamandirLand area
14JairampurLand area
15TeritnagarLand area
16RamnagarLand area
17Jaswant GarhLand area
18SagarLand area
19PadmaLand area
20JyotinagarLand area
21BaisakhiLand area
22Sher-e-Thapa MemorialMonument
23Chhota RopukLand area
24Bara RopukLand area
25Shivaji NagarLand area
26SunpuraLand area
27Kamlang NagarLand area

अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र को, अतिरिक्त स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं सहित, https://surveyofindia.gov.in/pages/state-maps पर देखा जा सकता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »