LIVE

संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को प्रमाणिक कहानियों के जरिए दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है


केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अतुल्य भारत पोर्टल पर ‘ऐज सीन ऑन नेटफ्लिक्स’ अनुभाग की शुरुआत की

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज अतुल्य भारत पोर्टल पर ‘ऐज सीन ऑन नेटफ्लिक्स’ सेक्शन का शुभारंभ किया। इसे पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स इंडिया के बीच चल रहे सहयोग के तहत विकसित किया गया है। इस पहल का मकसद दुनिया भर के दर्शकों को नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्मों और सीरीज में दिखाई गई वास्तविक स्थलों, सांस्कृतिक परंपराओं और असल अनुभवों को जानने का मौका देना है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FF1C.jpg

भारत में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में स्थित नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया। नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री टेड सारंडोस ने केंद्रीय मंत्री के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में कहानी कहने (स्टोरीटेलिंग) की अहम भूमिका पर बातचीत की।

इस अवसर पर श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की कहानियों ने हजारों वर्षों से दुनिया को प्रेरित किया है और प्रौद्योगिकी अब इन कहानियों को दुनिया के हर कोने तक ले जाने का एक अभूतपूर्व अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक अर्थव्यवस्था भारत की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करते हुए रोजगार के अवसर सृजित करके विकास के एक शक्तिशाली वाहक के रूप में उभर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने ऐसी साझेदारियों का स्वागत किया जो भारतीय प्रतिभा को सशक्त बनाती हैं, देश की विविधता का उत्सव मनाती हैं और उसकी सभ्यतागत विरासत को असल रूप में दुनिया के सामने लाती हैं। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि संस्कृति केवल भारत की विरासत नहीं है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकतों में से एक है और हर ऐतिहासिक महत्व का स्थान, त्योहार, भाषा और लोक-परंपरा में ऐसी कहानियां छिपी हैं जो दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने लायक हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MF7C.jpg

कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री टेड सारंडोस ने कहा कि एक भारत नहीं बल्कि कई भारत हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी कहानियां और परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी कहानियों ने दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित किया है और लोगों को भारत की जगहों और संस्कृतियों का खुद अनुभव करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने भारत की कहानियों और स्थ्लों को वैश्विक दर्शकों तक ले जाने के लिए संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने के लिए नेटफ्लिक्स की प्रतिबद्धता जताई।

केंद्रीय मंत्री और श्री सारंडोस ने देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था (क्रिएटिव इकॉनमी) को मजबूत करते हुए और भारत के वैश्विक सांस्कृतिक पहचान को बढ़ाते हुए भारत की विविध संस्कृतियों, परिवेश और परंपराओं पर आधारित सच्ची कहानियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LT1U.jpg

पिछले एक दशक में नेटफ्लिक्स ने भारत के अलग-अलग तरह के कल्चर, परंपराओं, परिवेश और समाज से प्रेरित कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए भारत भर के क्रिएटर्स (रचनाकारों) के साथ मिलकर काम किया है। यह पहल भारत सरकार के उस विन के अनुरूप है जिसमें कहानी कहने की कला को भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, उसे बढ़ावा देने और उसका उत्सव मनाने के एक सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और क्रिएटिव इकॉनमी को भी समर्थन मिलता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »