LIVE

अमेरिका से ईंधन मिश्रण के लिए एथेनॉल के आयात पर कोई छूट या प्रतिबद्धता नहीं

हाल ही में मीडिया में प्रसारित खबरें कि भारत ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में एथेनॉल का आयात कर रहा है और आगे भी आयात करने की योजना है आधारहीन एवं तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। घरेलू नीति के अनुसार, पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में ईंधन में मिश्रण करने के लिए उपयोग होने वाला इथेनॉल पूरी तरह से घरेलू उत्पादकों से प्राप्त होता है। ईंधन में मिश्रण के लिए अमेरिका से इथेनॉल का आयात नहीं किया जाता है।

इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार चर्चा में ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से एथेनॉल के आयात पर कोई छूट या प्रतिबद्धता की बात नहीं है। इसलिए अमेरिका से बड़े पैमाने पर ईंधन एथेनॉल के आयात की अनुमति देने के लिए नीति बदलाव का सुझाव भ्रामक है। भारत का ईंधन मिश्रण कार्यक्रम और एथेनॉल की खरीद पूरी तरह से भारत की घरेलू नीतियों के आधार पर ही निर्धारित होती है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »