LIVE

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे


शिक्षा मंत्रालय ने ‘ युवा संगम के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत 20 उच्च शिक्षा संस्थान युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे

शिक्षा मंत्रालय ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) पहल के अंतर्गत युवा संगम चरण VII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया है। 18 से 30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवाजिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रराष्ट्रीय सामाजिक सेवा/एनवाईकेएस स्वयंसेवक और युवा पेशेवर शामिल हैंhttps://ebsb.aicte-india.org पर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

युवा संगम चरण VII के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2026 है।

युवा संगम के सातवें चरण के लिए, 20 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई), अर्थात् आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एनआईटी को विनिमय कार्यक्रम को सुविधाजनक बनाने और मेजबानी करने के लिए नोडल संस्थानों के रूप में चुना गया है। चयनित प्रतिभागी अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिनों के शैक्षिक और सांस्कृतिक दौरे (यात्रा के दिनों को छोड़कर) करेंगे, जहां उन्हें स्थानीय परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, शासन संबंधी पहलों, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, उद्योगों, विरासत स्थलों और सामुदायिक जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।

युवा संगम के सातवें चरण के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का युग्मन:

क्रमांकराज्यप्रस्तावित जोड़े गए उच्च शिक्षा संस्थानजोड़े गए राज्यप्रस्तावित जोड़े गए उच्च शिक्षा संस्थान
1उत्तर प्रदेशबीएचयू वाराणसीकेरलमआईआईटी पलक्कड़
2मध्य प्रदेशएसपीए भोपालकर्नाटकसीयू कर्नाटक
3असमआईआईटी गुवाहाटीतेलंगानासीयू हैदराबाद
4गोवाएनआईटी गोवामिजोरमसीयू मिजोरम
5राजस्थानआईआईटी जोधपुरसिक्किमसिक्किम विश्वविद्यालय
6जम्मू-कश्मीर, लद्दाखएनआईटी श्रीनगरमहाराष्ट्रआईआईटी बॉम्बे
7पश्चिम बंगालआईआईटी खड़गपुरउत्तराखंडएचबीएनयू, श्रीनगर
8चंडीगढ़आईआईएसईआर मोहालीगुजरातसीयू गुजरात
9हिमाचल प्रदेशएनआईटी हमीरपुरओडिशाआईआईएम संबलपुर
10दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालयतमिलनाडुसीयू तमिलनाडु

युवा संगम, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का एक प्रमुख युवा विनिमय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। यह पहल, युग्मित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संरचित अनुभव यात्राओं की सुविधा से “विविधता में एकता” की भावना को बढ़ावा देती है, जिससे प्रतिभागियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, भाषाई, शैक्षिक और विकासात्मक विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

यह कार्यक्रम पर्यटन, परंपरा और संस्कृति, विकास और शासन, पारस्परिक संपर्क और प्रौद्योगिकी और नवाचार के पांच मुख्य स्तंभों (5 पी) पर आधारित है। इन विषयगत गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागी भारत की सांस्कृतिक विविधता की गहरी समझ विकसित करते हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हैं।

युवा संगम को सहभागी मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और भागीदार उच्च शिक्षा संस्थानों के सक्रिय सहयोग से “संपूर्ण सरकारी” दृष्टिकोण के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है। कार्यक्रम के पिछले संस्करणों में देश भर के युवाओं की भारी भागीदारी देखी गई है।

शिक्षा मंत्रालय देश भर के युवाओं को भारत की जीवंत विविधता का अनुभव करने, विभिन्न क्षेत्रों के साथियों के साथ बातचीत करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के राजदूत बनने के इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »