LIVE

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 75 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 75 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि पूरी स्पर्धा के दौरान लवलीना बोरगोहेन का प्रदर्शन अद्भुत कौशल से परिपूर्ण रहा।

प्रधानमंत्री ने इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी तथा रेखांकित किया कि उनका समर्पण और निरंतर प्रदर्शन देश भर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“महिलाओं की 75 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन पर देश को गर्व है! उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल-कौशल दिखाया। उन्हें हार्दिक बधाई! उनका समर्पण और निरंतर प्रदर्शन देश भर के खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

#CWG2026″

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »