LIVE

जेम ने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10 दिवसीय समारोह शुरू किया, स्मारक लोगो का अनावरण किया


जेम की सफलता में खरीदारों, विक्रेताओं और कर्मचारियों के योगदान के लिए जेम ने उन्हें सम्मानित किया

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) ने आज अपने 10वें स्थापना दिवस से पहले 10-दिवसीय उत्सव  की औपचारिक रूप से शुरुआत की। यह उत्सव प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और समावेशिता के माध्यम से सरकारी खरीद में बदलाव लाने के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में हितधारकों के साथ जुड़ने की कई पहलों की शुरुआत का प्रतीक है।

इस उत्सव की शुरुआत जेम के 10वें स्थापना दिवस के आधिकारिक लोगो के अनावरण के साथ हुई। यह लोगो भारत के भरोसेमंद डिजिटल सरकारी खरीद इकोसिस्टम को बनाने में जेम की दस वर्ष की यात्रा का प्रतीक है। इस स्मारक लोगो पर बनी एक कॉन्सेप्ट फ़िल्म भी दिखाई गई, जिसमें जेम के विकास, प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य के विज़न को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिहिर कुमार ने पिछले दशक में संगठन की परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में बताते हुए विकास, नवाचार और हितधारक-केंद्रित सरकारी खरीद के अगले चरण के लिए अपने विज़न की चर्चा की।

इस कार्यक्रम में जेम की इन-हाउस हिंदी पत्रिका ‘जेम भारती’ के नए संस्करण का भी शुभारंभ किया गया और कर्मचारियों को उनके बेहतरीन योगदान और लंबी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

उत्सव के हिस्से के तौर पर, जेम  5 अगस्त को एक ‘क्रेता बैठक’ और 10 अगस्त को एक ‘विक्रेता गोलमेज बैठक’ आयोजित करेगा, जिसका समापन 10वें स्थापना दिवस के समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर जेम पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित खरीदारों और विक्रेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत के साथ ही पूरे देश में हितधारकों के साथ जुड़ने की पहलों और आउटरीच कार्यक्रमों की वर्ष भर चलने वाली सीरीज़ की भी शुरुआत हो रही है। विशेष कार्यक्रमों, संवादों और मिलकर काम करने वाले प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए, जेम खरीदारों, विक्रेताओं, नीति-निर्माताओं, उद्योग के प्रतिनिधियों और पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों को सरकारी खरीद में बदलाव के एक दशक का उत्सव मनाने के लिए एक साथ लाएगा, इसके साथ ही पूरे भारत में पारदर्शी, कुशल और समावेशी शासन को बढ़ावा देने में इसके योगदान को प्रदर्शित करेगा।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »