LIVE

प्रधानमंत्री ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि वह इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।“

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »