विशेष संवाददाता

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितो के लिए आगे आया। बी एन आई वाराणसी के सहयोग से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की गयी।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विशाल सिंह ने बताया कि बी एन आई ग्रुप और मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से वरुणा व सलारपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है।

बी एन आई ग्रुप के आयुष नरसरिया ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में नाव से जाकर पीड़ितों को दूध, बिस्किट और पानी की बोतल बाटी गई। आगामी रविवार को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में एक हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाढ़ पीड़ितों को दवाएं वितरित की जाएंगी। इस आयोजन में बी एन आई के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष नरसरिया, अर्पित सर्राफ, अमन मेहरा, आदेश अग्रवाल, जितेन्द्र, भार्गव, हिमांशु कनोडिया, दीपेश वशिष्ठ, अनिमेष आदि ने अंशदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here